मतदाताओं को जारी अनन्तिम सूची का अवलोकन कराया व युवा एवं छूटे हुए मतदाताओं ने दावा फार्म प्रस्तुत कर उन्हें जमा

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा
पंचायत चुनाव की सूची में 30 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियों को जमा करने की निर्धारित तिथि के तहत महेवा के लोकमान्य रूरल इंटर कालेज बूथ पर पंचायत चुनाव के लिए नियुक्त दोनों बी एल ओ गुरुवार को बैठे जहां उन्होंने मतदाताओं को जारी अनन्तिम सूची का अवलोकन कराया वहीं जो युवा एवं छूटे हुए मतदाताओं ने दावा फार्म प्रस्तुत किया उन्हें जमा किया ।
महेवा प्रथम के बी एल ओ शिक्षक आलोक कुमार एवं महेवा द्वितीय के बी एल ओ ललित कुमार अग्निहोत्री ने लोगों से आपत्ति एवं दावा फार्म साक्ष्यों सहित प्राप्त किए इस दौरान लोगों ने जाती अनन्तिम सूची को भी पढ़ा तथा अपने परिवार के वोटो को देखा उन्होंने बताया कि ग्रामीण 30 दिसंबर तक मतदाता बन सकते है वह निर्धारित दावा फार्म भरकर साक्ष्य सहित दे सकते हैं ।
इस दौरान ग्रामीण अनिल कुमार ,कमलेश अग्निहोत्री , सभासद राजू दुबे ,रमेश बाबू ,अजय जादौन ,विश्राम शंखवार ,अवधेश राठौर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *