ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
महेवा इटावा
विकासखंड क्षेत्र के कस्बा एवं ग्रामीण अंचलों में किसानों की फसलों को रोगों से बचाने के लिए कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना महेवा ब्लाक क्षेत्र के दर्जनों ग्राम पंचायत में कृषि रक्षा इकाई के प्रभारी डॉक्टर अक्षय कुमार द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को फसलों को कीट रोग से बचाने के लिये जानकारी दी जा रही है और कृषि रक्षा इकाई पर सभी प्रकार के रसायन जैसे कीटनाशक खरपतवार नासक फफूंदी नासक आदि रसायन उपलब्ध हैं जागरण की टीम बुधवार को जब ब्लॉक पर स्थित कृषि रक्षा इकाई का स्थलीय निरीक्षण किया तो उन्होंने बताया कि यहां करीब 12 प्रकार की फसल रक्षक दबाये किसानों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है इन पर रसायनों के लिए 50% और जैविक रसायनों के लिए 75% तक अनुदान देने का प्रावधान है योजना के तहत पंजीकरण अनिवार्य है lऔर किसानों को पहले पूरा भुगतान करना होता है इसके बाद अनुदान की राशि उनके खाते में भेजी जाती हैl जबकि केंद्र की बिल्डिंग की स्थिति दयनीय है बरसात के समय प्लास्टर भी टूट टूट कर गिर रहा है कृषि रक्षा रसायनों को रखने के लिए कहीं सुरक्षित जगह उपलब्ध नहीं है जिससे किसानों को आने जाने में बरसात के समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैl जबकि मुख्य विकास अधिकारी अजय गौतम ने खंड विकास अधिकारी महेवा बृज बिहारी त्रिपाठी को तत्काल जगह मुहैया कराने के निर्देश दिए थे लेकिन यह निर्देश हवा हवाई साबित हुये। दुर्गापुर के किसान मोनू यादव ने बताया कि केंद्र पर दवा समय पर मिलती है तथा उसके डालने की विधि भी बताई जाती हैl हनुमंतपुर के किसान योगेश चंद्र ने बताया की कृषि फसल सुरक्षा केंद्र पर फसलों की सुरक्षा के लिए मिलने वाले कीटनाशक उपलब्ध है जो 75 प्रतिशत तथा 50% अनुदान पर मिलता हैl इस समय गेहूं व लहा की फसल की बुआई खेतों पर हो चुकी है उसकी सुरक्षा के लिए केंद्र पर आए किसानों को बताया कि खरपतवार नासक प्रटीला क्लोर रूपाई के बाद खेत में डाल दें जिससे खरपतवार नहीं उगेगाl इस मौके पर किसान सुखदेव चौबे राजेश यादव अमर सिंह पाल हरिश्चंद्र नरेंद्र शुक्ला सहित आधा दर्जन के करीब किसान उपस्थित थेl
