भरथना में उद्योग व्यापार मंडल की बैठक, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश पोरवाल के आवास पर पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को भरथना कस्बे में आयोजित की गई। संगठन के जिला अध्यक्ष संतोष चौहान अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कस्बे पहुंचे, जहां जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी ब्रजेश पोरवाल के आवास पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

बैठक में उद्योग मंच जिला अध्यक्ष मेजर पांडे, जिला महामंत्री रमेश यादव, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक दीक्षित, वीना चौहान, जिला मंत्री इश्तियाक कुरैशी, महिला जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी कुशवाहा, तथा भरथना अध्यक्ष प्रदीप पोरवाल रज्जन उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान व्यापारियों की सुरक्षा, बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था, अवैध वसूली, साफ-सफाई और बिजली से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि व्यापारी समाज किसी भी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, इसलिए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हर स्तर पर आवाज उठाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को शीघ्र ही प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा।

पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों को निष्पक्ष और सुरक्षित व्यापार वातावरण उपलब्ध कराना है। बैठक में सभी सदस्यों ने संगठित होकर आगे बढ़ने और व्यापारी हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *