भरथना में सीओ अतुल प्रधान का भावुक विदाई समारोह, व्यापार मंडल ने फूल-मालाओं व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मान

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर & चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। क्षेत्राधिकारी भरथना अतुल प्रधान के सेवानिवृत्ति अवसर पर रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के पदाधिकारियों ने भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान मंडल के प्रतिनिधियों ने सीओ अतुल प्रधान को फूल मालाएं, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनके सेवा काल की सराहना की।

विदाई कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संतोष चौहान अपने पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। उनके साथ उद्योग मंच जिला अध्यक्ष मेजर पांडे, जिला महामंत्री रमेश यादव, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी/जिला उपाध्यक्ष बृजेश पोरवाल, अभिषेक दीक्षित, वीना चौहान, जिला मंत्री इश्तियाक कुरैशी, महिला जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी कुशवाहा तथा भरथना अध्यक्ष प्रदीप पोरवाल रज्जन ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुँचकर सीओ को सम्मानित किया।

जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि सीओ अतुल प्रधान ने अपने कार्यकाल के दौरान व्यापारी वर्ग की समस्याओं को हमेशा प्राथमिकता के साथ सुना और समाधान कराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्राधिकारी ने न सिर्फ कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा, बल्कि व्यापारी समाज को हर संभव सहयोग देकर उनकी सुरक्षा एवं सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा।

पदाधिकारियों ने बताया कि अतुल प्रधान का सरल स्वभाव, कार्य के प्रति निष्ठा और जनता के प्रति संवेदनशीलता उन्हें एक आदर्श पुलिस अधिकारी की श्रेणी में खड़ा करती है। व्यापारी समाज उनके मार्गदर्शन और सहयोग को हमेशा याद रखेगा। विदाई समारोह के दौरान भावुक माहौल रहा। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने उनके सुखद, स्वस्थ एवं शांतिमय भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *