पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से गुरुवार को पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।कस्बा के मोहल्ला गांधी नगर में पेयजल आपूर्ति की 12 इंची पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण कस्बा में गुरुवार को पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य जारी है।

नगर पालिका परिषद भरथना के जलकल पर्यवेक्षक अशोक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहल्ला गांधी नगर स्थित पेयजल आपूर्ति की मुख्य 12 इंची पाइप लाइन काफी क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके चलते मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इस कारण गुरुवार को नगर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

उन्होंने आगे बताया कि यदि गुरुवार की शाम तक मरम्मत कार्य पूरा हो जाता है तो उसी दिन आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी, अन्यथा शुक्रवार सुबह पेयजल आपूर्ति बहाल हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *