ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, इटावा द्वारा संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भरथना निवासी उमेश गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष तथा संजीव गुप्ता को जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंप गई।
शुक्रवार सुबह जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपते हुए उनका सम्मान किया गया।
पदाधिकारियों ने बताया कि यह नियुक्तियां उनकी निष्ठा, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए की गई हैं। साथ ही विश्वास जताया कि दोनों पदाधिकारी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने दोनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
