ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: थाना क्षेत्र के निनावा गाँव में उस समय चीख पुकार के साथ कोहराम मच गया जब परिजनों की डांट से झुब्ध होकर एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लियी जिससे युवक की मौत हो गयी. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची किन्तु मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गाँव निनावा निवासी महिपाल सिंह के सबसे छोटे बेटे 18 वर्षीय सीपू ने रविवार दोपहर करीब तीन बजे परिजनों की डांट से झुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ का सवने कर लिया जिससे युवक की हालत बिगड़ गयी. युवक की हालत बिगडती देख परिजन आनन फानन में कस्बा के ही एक निजी अस्पताल में ले गये. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
वहीँ घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची किन्तु परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्यवाही तथा पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख पुकार के साथ कोहराम मच गया. मृतक सीपू तीन भाइयों में सबसे छोटा था. मृतक के पिता किसानी करते है. घटना के बाद से मृतक की माँ कमला देवी, बड़े भाई कल्लू तथा टीपू का रो रो कर बुरा हाल है. सीपू अपने पीछे माता पिता समेत तमाम परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गया है.
