परशुराम जयंती पर 19 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। चिरंजीवी भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी नगर में 19 अप्रैल (रविवार) को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। परशुराम सेवा समिति (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्र प्रगति का संदेश देना है।

आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा प्रातः 9 बजे परशुराम मंदिर (नर्मदेश्वर मंदिर, मिडिल स्कूल) से शुरू होकर बालूगंज, मंडी रोड, सती मंदिर, गिरधारी पुरा, आजाद रोड, तिलक रोड, मोतीगंज, राजागंज, फ्लाईओवर, जवाहर रोड और स्टेशन रोड होते हुए पुनः मिडिल स्कूल परिसर में पहुंचकर संपन्न होगी। समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत की भी तैयारी की जा रही है।

कार्यक्रम के संरक्षक मंडल में पं. विपिन बिहारी दुबे ‘कक्का’, डॉ. योगेन्द्र दुबे,एडवोकेट सुबोध दीक्षित, डॉ.राजेश दुबे, के.के. तिवारी, राजेन्द्र अवस्थी, राकेश तिवारी (उमरसेंडा), बडेलला प्रधान, वीरेन्द्र तिवारी (प्रधान) एवं शैलेन्द्र शुक्ला आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *