“पंचायत से पार्लियामेंट तक, नारी शक्ति का बढ़ता कदम” यही है नए भारत की पहचान-सरिता भदौरिया

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर & चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहने के लिए विशाल सम्मेलन कर महिलाओं ने कहा धन्यवाद मोदी

इटावा। विशाल सम्मेलन को मुख्य अतिथ्यि के रूप में संबोधित करते हुए सदर विधायक सरिता भदोरिया ने कहा कि जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है तब से उनका सबसे ज्यादा ध्यान महिलाओं के विकास पर रहा है इसीलिए उन्होंने राशन कार्ड बनाने के लिए महिलाओं के नाम को आगे रखा जनधन के खाते महिलाओं के नाम से खुलवाए लखपति दीदी सहित बहुत सारी योजनाएं लेकर महिलाओं को सशक्त करने का कार्य किया

उन्होने आगे कहा कि आज देश की संसद से महिलाओं को बहुत बड़ा तोहफा मिलने जाना है जिससे महिलाएं 33 प्रतिशत आरक्षण पाकर हर क्षेत्र में अपना योगदान बढ़-चढ़कर के देगी राजनीतिक क्षेत्र में भी उनकी भागीदारी सुनिश्चित होगी जिससे वह सदन में अपनी आवाज बुलंद तरीके से रख सकेंगी सही मायने में आज देश की महिलाओं को आजादी मिलने जा रही है।
विश्ष्टि अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अरूण गुप्ता ने अपने सम्बोघन में कहा कि केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजना नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर हर क्षेत्र की महिलाओं ने मोदी सरकार द्वारा 16 अप्रैल से बुलाए गए खास संसद सत्र में राजनीति में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने जा रही है.महिलाओं को इस बिल के बारे में बताया. अब आखिर कैसे बदलेगी नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं की तकदीर बदलेगी इस बिल को तो काफी पहले आ जाना चाहिए।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर पेशे से प्रोफेसर डॉ.पदमा त्रिपाठी ने कहा कि ये एक बहुत ही सम्मानपूर्ण कदम है महिलाओं के लिए. इस 33 प्रतिशत आरक्षण से वो अपने आप को सिद्ध कर पाएंगी और अपनी पूरी क्षमता को बता पाएंगी. वो कहती हैं कि, इस बिल की बहुत जरूरत थी महिलाओं कहीं थोड़ा पीछे हैं आज भी तो उनको यह आरक्षण के साथ और अच्छे से आगे बढ़ा पाएंगी.।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिला जिला उपाध्यक्ष बिरला शाक्य ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी देने वाला ऐतिहासिक कदम है। यह सशक्त भारत के निर्माण की नई दिशा है।सम्मेलन को डॉ ममता सिंह डॉक्टर शीला पाल डॉ अर्चना डॉक्टर नीतू शिक्षक संघ की अध्यक्ष कामना सिंह शोभा गुप्ता यति सिसोदिया एडवोकेट नेहा सिंह जी आदि ने भी संबोधित किया सम्मेलन में प्रमुख रूप से प्रदेश की व्यापारी महिला नेत्री गुड्डी बाजपेई नीतू नारायण मिश्रा डॉक्टर ज्योति वर्मा विनीत राजपूत निशा कश्यप आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *