ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। कस्बे में स्थित मंदिर दान सहाय परिसर में चल रहे 17वें श्रीगणेश महोत्सव में शुक्रवार शाम को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अजय यादव “गुल्लू” और पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीभगवान पोरवाल को कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

साथ ही कमेटी द्वारा समस्त पत्रकार बंधुओ को तिलक लगाकर अंग वस्त्र पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया
यह समारोह धार्मिक उत्सव का हिस्सा होने के साथ-साथ, क्षेत्र में शिक्षा और संस्कारों की मिसाल पेश करने के लिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है। कार्यक्रम के अंतिम दिन पंडाल में पहुंचे अतिथियों का सम्मान किया गया।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अजय यादव “गुल्लू” ने कहा, “यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे समाज में एकजुटता और भाईचारे को भी बढ़ावा देता है।” वहीं, पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीभगवान पोरवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और मैं इस सम्मान के लिए आयोजकों का आभारी हूं।”
इस सम्मान समारोह में समिति अध्यक्ष राजू माहेश्वरी, महामंत्री सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष रामजी तोमर, उपाध्यक्ष आशीष पोरवाल लालू, उपकोषाध्यक्ष चंदन वर्मा, मंत्री चंदू पाटिल,नेक्से पोरवाल, सीटू गुप्ता, सौरभ वर्मा , विपिन पोरवाल, मोहित यादव बॉबी, गोविंद वर्मा, संजीव पोरवाल, अमित कौशल, नीरज वर्मा, प्रेमचंद यादव, मनोज राठौर, रोहित कुमार, नवीन पोरवाल, पवन यादव, पुनीत शाक्य, गोरे वर्मा, मुकेश सविता, अतुल अग्रवाल, प्रेम वर्मा, गोविंद गुप्ता, अवनीश कुमार, सचिन कौशल, मनीष पोरवाल, ऋतिक पोरवाल, अजय सिंह तोमर, सुनील वर्मा, सौरभ गुप्ता, पुनीत पोरवाल, रिंकू गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, शिवम तोमर, पंकज महेश्वरी, शैलेंद्र सिंह, अंकुर पोरवाल, रॉकी भाटिया, दीपक भाटिया, आशीष शुक्ला, सुधांशु वर्मा, प्रशांत पोरवाल, राजा भाटिया, आदर्श गुप्ता, नितिन पोरवाल, लाखन पोरवाल, सौरभ चौरसिया, रवि कुमार,,गौरव सविता, सुमित कुमार, कन्हैया पोरवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
