अपना दल (एस) , इटावा ने अभिषेक ज्ञानार्थी को किया सम्मानित

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर- &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा। अपना दल एस एवं समाज उत्थान समिति , इटावा के सयुक्त तत्वाघान में शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजसेवी डॉ० हरिशंकर पटेल राष्ट्रीय कार्यकरिणी सदस्य , अपना दल (एस) / अध्यक्ष समाज उत्थान समिति , इटावा द्वारा ब्रिटिश इंस्टिट्यूट के शिक्षक अभिषेक ज्ञानार्थी को अंगवस्त्र , पगड़ी पहनाकर तथा केक काटकर ब्रिटिश इंस्टीट्यूट इटावा में सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य समाजसेवी तथा विविध संगठन और पदाधिकारी रहे मौजूद


इस मौके पर एबीवीपी के पूर्व प्रदेश मंत्री आशीष बाथम, वन नेशन वन इलेक्शन के जिला संयोजक अनिरुद्ध गुप्ता, हिंदू जागरण मंच के सह जिला संयोजक वरुण दुबे एवं भारत स्वाभिमान के सक्रिय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने शिक्षक सम्मान की महत्ता पर प्रकाश डाला।

शिक्षक का समाज निर्माण में योगदान
संस्थान के संयोजक हरिशंकर पटेल ने संबोधित करते हुए कहा,
“शिक्षक ही विश्व का भाग्य गढ़ते हैं। समाज के निर्माण में उनकी भूमिका सबसे अहम है। शिक्षक दिवस न केवल शिक्षकों का सम्मान है बल्कि समाज निर्माण में उनके योगदान को मान्यता देने का भी अवसर है।”

शिक्षक अभिषेक ज्ञानार्थी ने जताया आभार
सम्मानित शिक्षक अभिषेक ज्ञानार्थी ने कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक उत्तरदायित्व के साथ शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने समाजसेवी संस्था और सभी उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर सुधांशु वर्मा , विक्रांत वर्मा ,तेजस पटेल ,अनमोल पाण्डेय, रहमान, शिवांश , युवराज, अमन, अनन्या, वैष्णवी, आस्था, आशी आदि मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *