खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे: ‘टीएलएम की पाठशाला’ पुस्तक का लोकार्पण

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल के तहत शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के आगमन पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कन्या प्राथमिक विद्यालय, पुराना भरथना की प्रधानाध्यापिका संतोष द्वारा नवाचार के रूप में संपादित पुस्तक “टीएलएम की पाठशाला” का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में मंत्री जयवीर सिंह, सदर विधायक सरिता भदौरिया, जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, पर्यटन समिति सदस्य प्रशांत राव चौबे, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया और जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पुस्तक “टीएलएम की पाठशाला” में विभिन्न शिक्षकों द्वारा तैयार की गई शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLM) और गतिविधियों का संकलन किया गया है, जिनका उपयोग कक्षा शिक्षण में किया जा रहा है। पुस्तक का उद्देश्य बच्चों को खेल-खेल में सीखने के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे रुचिपूर्ण ढंग से ज्ञान अर्जित कर सकें और उनका सीखा हुआ ज्ञान स्थायी बने।

इसमें शामिल गतिविधियां बच्चों की स्वाभाविक जिज्ञासा और खेलने की प्रवृत्ति को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। शिक्षक इन सामग्रियों और गतिविधियों को अपनी कक्षाओं में अपनाकर शिक्षण को अधिक प्रभावी बना सकते हैं।

यह पुस्तक नई शिक्षा नीति के तहत संचालित निपुण भारत मिशन को मजबूती देने में भी सहायक साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *