ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
महेवा
कायाकल्प योजना के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा में पीयर असेसमेंट के लिए राज्य स्तरीय टीम ने निरीक्षण किया।
लखनऊ से औचक निरीक्षण के लिए आई टीम में शामिल डॉ. दुर्गेश मिश्रा एवं डॉ. मेहताब आलम ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, वार्ड, पैथोलॉजी, फार्मेसी, लेबर रूम सहित विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं, स्वच्छता एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और समग्र व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कायाकल्प के मानकों के अनुरूप अस्पताल में बेहतर कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अभिषेक वर्मा, डॉ. राघव गुप्ता, डॉ. अंकिता, बीपीएम दिलीप अग्रहरि,फार्मासिस्ट दयाशंकर ,नीतीश मिश्रा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
