डीएम आवास के पास सर्दी से बेहोश मिली अज्ञात महिला, जिला अस्पताल में भर्ती

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा
जिला मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ला के आवास के नज़दीक अटल प्रतिमा के ठीक सामने एक अज्ञात महिला जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष सर्दी के कारण बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना अपर ज़िलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महोदय से प्राप्त हुई थी, तत्काल मेरे द्वारा मौक़े पर पहुँच कर पीड़िता को 108 की मदद से नज़दीकी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है, डॉक्टरों द्वारा अवगत कराया गया कि पीड़ित महिला सर्दी के कारण ऐसी स्थिति में पहुँची है पर अब वह ख़तरे से बाहर है.
आपसे निवेदन है चूँकि यह महिला अज्ञात एवं मांसिक रोगी प्रतीत होती है, तथा उसके पास कोई भी आईडी कार्ड नहीं है ना ही वह कुछ बताने में सक्षम है अतः जिला प्रशासन की ओर से समस्त जनमानस से अपील है कि ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें ताकि पीड़िता के परिजनों तक यह सूचना पहुँच सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *