ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। भरथना विधानसभा क्षेत्र का लगातार पांच बार प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व विधायक स्व. महाराज सिंह यादव की 25वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित एसएवी डिग्री कॉलेज के निकट बने स्मारक स्थल पर समाजसेवियों सहित परिजनों ने पहुंचकर हवन-पूजन के उपरांत उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत परिजनों द्वारा विधिवत हवन-पूजन से हुई। इसके उपरांत उपस्थित लोगों ने स्व. महाराज सिंह यादव की जनहित में की गई उनकी उल्लेखनीय सेवाओं और विकास कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व विधायक ने भरथना क्षेत्र के विकास के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य किया था।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, सपा जिलाध्यक्ष औरैया सर्वेश बाबू गौतम, पूर्व विधान परिषद सदस्य रामनरेश यादव बाबाजी, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, एड० सुधीर यादव, विपिन यादव, सुरेश यादव (लोकदल), ओम प्रकाश यादव, मुकेश यादव, ऋषभ यादव (रिशु), पम्मी यादव, प्रधान शेरा यादव, बादाम यादव, रामनरेश यादव, अमन, मोहित, नागेन्द्र यादव, मनोज राठौर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
फोटो— पूर्व विधायक स्व. महाराज सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का व अन्य।
