समर कैंप में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, खेलों और फैशन शो में लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। सेंट फ्रांसिस क्रिश्चियन स्कूल में आयोजित चार दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों के लिए खेल एवं मनोरंजन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कैंप में विद्यार्थियों ने क्रिकेट, फुटबॉल, रस्साकशी और फैशन शो जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, सभासद प्रतिनिधि प्रेमचन्द्र गौतम,आर्यन यादव गोपाल आदि ने मेधावियों को प्रशस्त्रि पत्र भेंटकर उन्हें सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया तथा विद्यालय परिवार द्वारा आगन्तुक अतिथियों का बैज अलंकरण,माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं रचनात्मक विकास को बढ़ावा देना है।

खेल प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों ने टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का परिचय दिया। वहीं फैशन शो में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास को बढ़ावा देना है। साथ ही बच्चों को मोबाइल और आत्मकेंद्रित जीवनशैली से बाहर निकालकर खेल एवं सामूहिक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना भी कैंप का मुख्य उद्देश्य है। प्रबंधन ने बताया कि आगामी दिनों में भी विद्यार्थियों के लिए कई शिक्षाप्रद एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान प्रधानाचार्या रंजन जोसेफ, निखिल पोरवाल, अनुष्का वर्मा, सुप्रिया गुप्ता, मुक्ति मसीह, ओजस्वी राजपूत, अलजिया, अंजलि, अभिषेक सक्सेना, विनय, दीपांशु तिवारी, प्रतीक, अनुज सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। बच्चों के उत्साह और सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *