सपा प्रवक्ता की टिप्पणी के विरोध में परशुराम सेवा समिति पदाधिकारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन”एफआईआर की उठाई मांग”

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।परशुराम सेवा समिति भरथना के पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन पत्र एसडीएम को सौंपा। साथ ही सपा प्रवक्ता द्वारा लगातार ब्राह्मण समाज के लिए अपमानजनक टिप्पणियां किए जाने पर आक्रोश जताते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रभारी निरीक्षक को भी प्रार्थना पत्र दिया गया।

शुक्रवार को समिति पदाधिकारियों ने एसडीएम काव्या सी को उनके कार्यालय में सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि नोएडा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की गई टिप्पणी से ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। समिति के लोगों ने आरोप लगाया कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से किसी समाज या जाति विशेष पर अमर्यादित टिप्पणी करना सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का कार्य है।

समिति पदाधिकारियों ने मांग की कि ऐसे नेताओं की जुबान पर लगाम लगाई जाए तथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी मांग उठाई गई। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो ब्राह्मण समाज आंदोलन करने को विवश होगा।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद समिति के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे, जहां प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह को प्रार्थना पत्र देकर सपा प्रवक्ता के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई।

इस दौरान समिति अध्यक्ष विपिन बिहारी दुबे, उपाध्यक्ष पवन कुमार दुबे, अशोक तिवारी, राजू दीक्षित, महेश शुक्ला, सौरभ दुबे, दिलीप दुबे, गोपाल तिवारी, रामज्ञान दीक्षित, हरगोविंद तिवारी, शरद अवस्थी, पुनीत पांडेय, जयदीप त्रिपाठी, हिमांशु दुबे, बालगोविंद दुबे, प्रभाकर तिवारी, गिरीश शुक्ला, छोटू शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं सवर्ण समाज की ओर से ओमप्रताप सिंह बंटू, विमल गुप्ता, उमेश गुप्ता, देवाशीष कुशवाहा, त्रिलोकी पोरवाल, देवाशीष चौहान, सौरभ दुबे, मनोज गुप्ता आदि ने भी समर्थन जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *