व्यापारी सम्मेलन में उठीं बिजली, नाला सफाई व जलनिकासी की समस्याएं

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कस्बा महेवा स्थित एक गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महेवा संगठन की एक बैठक नगर अध्यक्ष अनिल भदौरिया एवं गगन पोरवाल के संयोजन में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी एवं सहकारी संघ महेवा के अध्यक्ष राजीव चौधरी तथा मुख्य अतिथि संतोष सिंह चौहान की मौजूदगी में आयोजित हुई

जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में हरीगोपाल शुक्ला जिला वरिष्ठ महामंत्री ,एम पी सिंह तोमर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष , डॉ ए के शर्मा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,रमेश यादव जिला महामंत्री ,मेजर पांडेय उद्योग मंच अध्यक्ष ,सुनीता कुशवाहा महिला जिलाध्यक्ष ,विवेक पोरवाल प्रदेश मंत्री नगर अध्यक्ष ,अजय गुप्ता युवा अध्यक्ष ,मुकेश दुबे युवा नगर अध्यक्ष ,उमेश वर्मा जिला उपाध्यक्ष ,शिवकुमार सिंह जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,धर्मेंद्र भदौरिया ,अभिषेक दीक्षित ,बसंत सिंह चौहान ,सरिता यादव ,बीना चौहान ,अनुराग वर्मा ,केशव त्रिपाठी ,त्रिवेंद्र शर्मा ,आशीष दुबे ,मोनू उपाध्याय ,अमरनाथ गुप्ता ,संजू चौहान सभासद ,जीतू चौहान पूर्व प्रधान ,डेविड चौहान ,त्रिवेंद्र शर्मा ,केशव त्रिपाठी ,चंद्रमोहन सिंह आदि अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

वहीं कार्यक्रम में आए हुए अतिथि के रूप में आए हुए सभी लोगों तथा प्रेस क्लब के लोगों का अध्यक्ष अनिल भदौरिया ,गगन पोरवाल , महिला अध्यक्ष ज्ञानवती पोरवाल ,रामदत्त शर्मा ,दीपक गुप्ता ,प्रशांत वर्मा ,शांति राजपूत ,उपांशु गुप्ता ,पंकज पाल ,सौरभ राजावत ,सुशील वर्मा ,शनि गुप्ता द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा अन्य कस्बाई तथा ग्रामीण क्षेत्र एवं जिला से आए पदाधिकारियों का भी स्वागत किया ।
सम्मेलन में चंद्र प्रकाश गुप्ता ने जिला पंचायत द्वारा कोई सुविधा न देने ,शंकर फल वाले ने कस्बे में व्यापार मंडल द्वारा पेशाब घर बनाने ,रामदत्त शर्मा ने बिजली बिल एवं नाला सफाई कराने ,सरिता यादव द्वारा कस्बे के नालों को एक दूसरे से जोड़कर उचित जलनिकासी कराने की मांग रखी वहीं सम्मेलन को विधायक प्रतिनिधि जीतू ठाकुर ,व्यापारी नेता मेजर पांडेय ,महिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया वहीं गगन पोरवाल एवं अनिल भदौरिया, नेभी संबोधित किया ।
वहीं अंत में संतोष चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन व्यापारियों के प्रति समर्पित है किसी भी व्यापारी की समस्या उनकी समस्या है आज जिले के 42 कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन की कुल 124 इकाइयां गठित अगला लक्ष्य 51 कस्बों में गठन का है ।
आज जो समस्याएं संगठन के सामने रखी गई उनका सबका समाधान कराने का प्रयास वह करेंगे । इस दौरान व्यापारी चंद्रप्रकाश गुप्ता ,सतीश दीक्षित ,गोपाल जी पोरवाल ,बड़े पोरवाल ,संतोष पोरवाल ,राजीव राजपूत ,राजेंद्र राजपूत ,अमित भदौरिया ,कल्लू भदौरिया ,प्रवीण पोरवाल ,गोपाल पोरवाल ,संतोष कुशवाह , सोनू कुमार ,मनोज शंखवार ,सत्ती दयाल पाल ,निर्मल गुप्ता आदि मौजूद रहे ।
वहीं कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षता कर रहे सहकारी संघ महेवा के अध्यक्ष राजीव चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा सफल संचालन समाज सेवी विनोद बाबू पोरवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *