इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931


इटावा। इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया।

सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए।

रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया।

रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।

डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, पंकज भदौरिया,राजेश दुबे, धनंजय सिंह ,बिमलेश तिवारी,कुलदीप गुप्ता,गोपाल शुक्ला,दीपक तोमर, एड.सतीश चंद्र,अर्पित चौहान, शरद तिवारी, सौरभ परिहार, शिवम् राजपूत, आदित्य प्रताप सिंह, शिवम् चौधरी,गौरव गोयल, अंकित चौहान, चिराग़ वर्मा एवं सचिन वर्मा उपस्थित रहे

श्री जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज बुआपुर इकदिल एवं विहान बालिका और बालक आवासीय विद्यालय इटावा
मीना त्यागी वार्डन ,ज्योति रॉय,आंचल सिंह ,सुमनलता ,नीलम, अजय प्रताप एवं पंकज उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *