ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: क्षेत्र के एक गाँव से गुजरी डीएफसी रेलवे लाइन पर बुधवार की देर रात एक युवक तेज रफ्तार मालगाडी की चपेट में आ गया जिससे युवक की मौके पर मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव घमुरिया निवासी 25 वर्षीय अजय सिंह पुत्र दयाल सिंह बुधवार की देर रात करीब दो बजे गाँव के पास से गुजरी डीएफसी रेलवे लाइन के उस पार खेतों में पड़ी धान की फसल को देखने जा रहा था. तभी रेलवे ट्रैक पर आ रही तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी.
ग्रामीणों के अनुसार मृतक की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व पानीपत निवासी राधा से हुई थी. घटना के दौरान मृतक की पत्नी अपने मायके में ही थी. मृतक अपने पिता का खेती किसानी में हाथ बंटाता था. मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था. उक्त घटना के बाद से मृतक की माँ मिथलेश कुमारी बेसुध है. उक्त ह्दय विदारक घटना से तीन छोटे भाई सत्यम, शिवम, वेदप्रकाश समेत तमाम परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
फोटो – मृतक फ़ाइल फोटो
