ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना की ओर से चल रहे गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह के तहत नगर के 15 विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 4 नवम्बर को जनसहयोगी इंटर कॉलेज मोढी भरथना में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें करीब 550 छात्र-छात्राओं के मध्य छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्या मंजू भदौरिया,पूर्व प्रधानाचार्या साधना शाक्य व अशोक भदौरिया को शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

वहीं 6 नवम्बर को ज्योत्री एकेडमी भरथना में हुए कार्यक्रम में लगभग 1700 छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही। विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य योगेन्द्र मिश्रा, शिक्षिका नीतू सिंह और विद्यालय के चेयरमैन डॉ. नितिन पोरवाल को शाल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात आर्य श्यामा बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या सुलक्ष्णा यादव, प्रबंधक श्रीभगवान पोरवाल एवं शिक्षिका शशि को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गौर को भी सम्मानित किया गया।

सभी विद्यालयों में कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय संगठन सचिव डॉ. आर.एन. दुबे ने परिषद की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह राठौर, सचिव रामप्रकाश पाल, कोषाध्यक्ष लविश कौशल, संस्कार गतिविधि संयोजक सुनील दीक्षित ‘कुक्कू’, संपर्क संयोजक मक्खन सिंह वर्मा, प्रताप नारायण मिश्र, अनिल श्रीवास्तव, इं. विनोद पोरवाल, ललित पाल, आदित्य पांडेय नीलू, संजय माधवानी, विनोद कुमार दुबे सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से भी परिषद सदस्यों का सम्मान कर कार्यक्रम आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया।
