भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन कस्बे में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। सोमवार को मोहल्ला इन्द्रानगर स्थित सभासद राममूर्ति गुप्ता के आवास पर केक काटकर और मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई दिशा दी है। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। “आज का यह दिन हमारे लिए प्रेरणा का है, हम सब मोदी जी के विजन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं ।

कार्यक्रम में अनूप जाटव, प्रमोद गुप्ता, अधिवक्ता कृष्ण हरी दुबे ‘छोटू’, मनोज गुप्ता, चन्दन दुबे, गजेन्द्र ठाकुर, शैलेन्द्र सिंह, गोविन्द रावत, देवाशीष चौहान समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *