स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर & चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त, 7017774931

भरथना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. रमाकांत शर्मा (पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा) ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों और महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार लगातार योजनाएं संचालित कर रही है। माता के स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना ही सशक्त परिवार की आधारशिला है ।

स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. सैफ खान ने जानकारी दी कि शिविर में महिलाओं की जांचें की गईं, स्वच्छता व स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया और मरीजों को फल भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा ओम प्रताप गौर ‘बंटू’, महामंत्री त्रिलोकी पोरवाल, सभासद सुशील पोरवाल ‘नानू बाबा’, विनोद गुप्ता, डॉ. चन्द्रकांत, डॉ. ललित, राजेश तिवारी और मनोज सक्सेना समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

फोटो – फीता काटते मुख्य अतिथि डॉ. रमाकांत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *