ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। कस्बे के जवाहर रोड स्थित ओम कृष्णा गार्डन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के अंतर्गत सोमवार को चौथे दिन गजेंद्र मोक्ष, बाली-वामन संवाद, राम जन्म एवं कृष्ण जन्मोत्सव जैसे अत्यंत भावपूर्ण प्रसंगों का श्रवण कराया गया, जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा।
कथा वाचक आचार्य सरल जी महाराज ने गजेंद्र मोक्ष प्रसंग के माध्यम से बताया कि सच्चे हृदय से की गई प्रार्थना को भगवान अवश्य स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि विपत्ति के समय ईश्वर का स्मरण ही मनुष्य का सबसे बड़ा सहारा होता है।
बाली-वामन संवाद के जरिए दान, त्याग और विनम्रता का संदेश दिया गया। राम जन्म प्रसंग में मर्यादा, आदर्श जीवन और धर्म पालन की महत्ता बताई गई, जबकि कृष्ण जन्मोत्सव के वर्णन पर श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूम उठे।
कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर कथा का रसपान करते रहे। कथा पंडाल में परीक्षित के रूप में जागेश्वर दयाल पोरवाल, उनकी धर्मपत्नी आशा पोरवाल, यज्ञपति गौरव पोरवाल, उनकी धर्मपत्नी अनामिका पोरवाल सहित अनेक श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में रामसेवक गुप्ता, सुशील कुमार पोरवाल, मुरारी लाल पोरवाल, हरिओम पोरवाल, अजय पोरवाल, विजय पोरवाल, प्रेमचंद, बिपिन चंद्र पोरवाल, अमित कौशल, सचिन कौशल एवं सभासद पम्मी यादव आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
