खाद के लिए भटकते किसान

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। इन दिनों किसानों के सामने खाद का संकट खड़ा हो गया है। बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति साम्हो से जुड़े करीब 30 से 35 गांवों के किसान मंगलवार को खाद के लिए समिति पहुंचे, लेकिन वहां ताला लटकता मिला। किसानों ने बताया कि ए.आर. कोऑपरेटिव विभाग की ओर से उन्हें सूचना दी गई थी कि समिति पर खाद भेज दी गई है, लेकिन मौके पर न तो खाद मिली और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद था।

इस दौरान किसान सभा साम्हो क्षेत्रीय कमेटी के अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव, राजवीर सिंह, भूरे सिंह, संजय सिंह, राधेश्याम व उदल सिंह सहित तमाम किसान समिति परिसर में डटे रहे। उन्होंने कहा कि रबी की बुवाई शुरू हो चुकी है, ऐसे में खाद न मिलने से खेती पर असर पड़ेगा।

किसान सभा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव ने जिलाधिकारी से तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द खाद की आपूर्ति नहीं हुई, तो किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *