अदिति हॉस्पिटल में 17 मई को लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। कस्बा के कृष्णा नगर स्थित अदिति हॉस्पिटल में 17 मई को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मरीजों को विभिन्न रोगों की जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और कई स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कुछ विशेष जांचें बेहद रियायती दरों पर होंगी।

संस्थान के संरक्षक मनोज सक्सेना और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि रविवार को आयोजित होने वाले शिविर में फैटी लिवर से संबंधित जांच व परामर्श, फाइब्रोस्कैन मशीन से लिवर परीक्षण, शुगर और ब्लड प्रेशर जांच, ईसीजी तथा खून की जांच की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा अन्य सामान्य बीमारियों का परीक्षण भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिविर में डॉ. ए.के. शर्मा, डॉ. एस.के. रैना, डॉ. प्रशांत मिश्रा, डॉ. एन.के. वर्मा, डॉ. अनुज यादव और डॉ. प्रियंका सिंह समेत कई चिकित्सक मौजूद रहेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *