ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
इकदिल 7 अक्टूबर। श्री खाटू श्यामजी मंदिर इकदिल पर शरद पूर्णिमा और सौंवे सुंदर काण्ड के आयोजन के उपलक्ष्य में आठवें विशाल भंडारे का अयोजन किया गया जिसमे भारी संख्या में सनातन धर्म प्रेमियों ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा खाटू नरेश का जयघोष किया ।

भंडारे का शुभारंभ अधिशासी अधिकारी नागर पंचायत इकदिल/ जसवंतनगर और और अध्यक्ष इकदिल नगर पंचायत इकदिल के प्रतिनिधि अभिषेक गोयल ने बाबा का पूजन आरती और भोग लगाकर कन्याओं को प्रसाद वितरण कर किया तथा संचालन सेवाश्रम के बढपुरा ब्लॉक अध्यक्ष सेवाश्रम शिव शंकर शाक्य ने किया सेवाश्रम जिला उपाध्यक्ष रामदास बाथम और सेवाश्रम जिला मंत्री संजीव दुबे ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और सेवाश्रम लखना नगर अध्यक्ष गिरजेश सारस्वत, बढ़पुरा ब्लॉक उपाध्यक्ष शिव शंकर शाक्य, मनोज तिवारी, गोपाल कश्यप, आदि ने माल्यार्पण कर तथा पूर्व कोषाध्यक्ष शशि त्रिपाठी, निशा गुप्ता, डी बी ए उपाध्यक्ष शशिबाला चतुर्वेदी, सेवाश्रम कोषाध्यक्ष प्राची सक्सेना, नीतू दीक्षित, शिखा पोरवाल, माया गुप्ता सुनीता यादव, साक्षी वर्मा ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया खाटू श्यामजी के भक्तों की लगन और समर्पण को देखकर मुख्य अतिथि ने आयोजन में कार्यकर्ताओं की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए खाटू श्यामजी के दिव्य और भव्य मंदिर निर्माण में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया सेवाश्रम प्रमुख और सेवाश्रम जिला उपाध्यक्ष रामदास बाथम ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को खाटू नरेश का प्रतीक चिन्ह भेंट किया इस अवसर पर धर्मेन्द्र कुमार वर्तन वाले, सचिन यादव, विकास चौधरी, जूली, सुमन गुप्ता, सीमा जाटव समेत सैकड़ों खाटू श्यामजी के भक्त उपस्थित रहे भक्तों ने हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा, शीश के दानी की जय, कलियुग के भगवान की जय, तीन बाणधारी की जय,जैसे नारों से जयघोष किया यह जानकारी सेवाश्रम जिला मीडिया प्रभारी ब्रजेश पोरवाल ने दी
