ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर माधव भाग में जिसमें फ्रेंड्स कालोनी, अशोक नगर ,गांधीनगर भरथना चौराहा होते हुए कुमार वाटिका से प्रारंभ होकर कुमार वाटिका में पूर्ण हुई
संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर पथ संचलन का सफल कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख अखिलेश जी का बौद्धिक रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता डायनामिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक विक्रमजी बौद्ध ने की।मुख्य शिक्षक अंकित पाल जी रहे।सभी स्वयं सेवक बंधुओं का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शहर इटावा की युवा इकाई के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के १०० वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित पथ संचलन का युवा शहर अध्यक्ष मुकेश कुमार दुबे के प्रतिष्ठान पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

जिसमें प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला , शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप , युवा जिला उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आलोक गुप्ता , जिला उपाध्यक्ष राजीव पाल , युवा जिलाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक अजय कुमार गुप्ता , युवा शहर अध्यक्ष मुकेश कुमार दुबे , युवा शहर उपाध्यक्ष अमित दुबे एवं आशीष दत्त तिवारी , अजय दुबे , सचिन कुमार, पीयूष वर्मा राधेश्याम दुबे , अशोक कुमार , आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे।
