ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा।विकास खंड क्षेत्र कस्बा अहेरीपुर निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक का बीमारी के चलते सैफई मिनी पी जी आई में निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई ।
प्राप्त विवरण के अनुसार कस्बा अहेरीपुर निवासी जनता इंटर कालेज बकेवर में गणित के प्रवक्ता रहे मुन्ना लाल ऋषिश्वर पिछले काफी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे बुधवार की रात्रि मिनी पी जी आई सैफई में इलाज के दौरान निधन हो गया उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को पैतृक गांव अहेरीपुर में किया गया ।
पूर्व प्रवक्ता के निधन पर सांसद इटावा जितेंद्र कुमार दोहरे , प्रधान अहेरीपुर संगीता वर्मा ,अखिलेश वर्मा ,सहकारी संघ महेवा के अध्यक्ष राजीव चौधरी , संदेश वर्मा , प्रवक्ता महेवा शिव शंकर यादव ,सपा विधान सभा उपाध्यक्ष राजू यादव आदि ने शोक व्यक्त किया है।
