ब्रजेश पोरवाल-एडीटर & चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

लखनऊ में सम्मान समारोह, औरैया के 52 जवानों ने दिखाई शानदार क्षमता
लखनऊ।
आपदा से लड़ने के लिए उत्तर प्रदेश को एक और मजबूत सुरक्षा कवच मिल गया है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) के तहत आयोजित 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में प्रदेश के 14 जिलों से आए आपदा मित्रों ने भाग लेकर आपदा से निपटने की आधुनिक तकनीकों में दक्षता हासिल की।
समापन समारोह में SDRF के सहायक सेनानायक श्री शोभनाथ यादव ने प्रशिक्षार्थियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि
“आपदा मित्र अब केवल स्वयंसेवक नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा की पहली पंक्ति बन चुके हैं।”
इन जांबाज प्रशिक्षकों ने दी दिशा
प्रशिक्षण कार्यक्रम में
सूबेदार सैन्य सहायक सुरेंद्र कुमार,
इंस्ट्रक्टर राजेश कुमार बघेल,राम बाबू ,
अशोक कुमार मौर्य, किशन यादव, अजय बघेल,
राजदीप सिंह चौहान एवं सौरभ कुमार यादव की अहम भूमिका रही।
इन 14 जिलों से पहुंचे आपदा योद्धा
अयोध्या, आगरा, औरैया, गौतमबुद्धनगर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, झांसी, बाराबंकी, जालौन, गोंडा, चंदौली, मथुरा, पीलीभीत और सुल्तानपुर।
समापन पर सभी जिलों के कमांडरों को विशेष किट और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं सभी आपदा मित्रों को प्रमाण पत्र, आईडी कार्ड, किट एवं आवश्यक उपकरण सौंपे गए।
औरैया के 52 आपदा मित्र बने जिले की शान
औरैया जिले से प्रशिक्षण में शामिल 52 आपदा मित्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
पुरुष प्रतिभागियों में मनीष कुमार, प्रांशु आजाद, अभिषेक सहित कई युवा शामिल रहे।
महिला आपदा मित्रों में रितु राजपूत, साक्षी कुमारी, खुशी, काजल राजपूत, कशिश, अपर्णा, वंदना राजपूत, शिवानी, शिवानी यादव, वर्षा आदि ने भी साहस और समर्पण की मिसाल पेश की।
प्रशिक्षण प्राप्त सभी आपदा मित्र मंगलवार को अपने-अपने जिलों के लिए रवाना होंगे, जहां वे बाढ़, आग, हादसे और अन्य आपदाओं के समय जनता की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
