इटावा: मात्र तीन घंटे में चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर कुलदीप मुठभेड़ में गिरफ्तार

इटावा : जनपद इटावा की थाना चौबिया पुलिस ने एक सराहनीय कार्रवाई करते हुए बीना बाजार से मोबाइल चोरी की घटना का मात्र तीन घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त कुलदीप पुत्र चंद्र प्रकाश, निवासी किरावली, थाना करहल, जनपद मैनपुरी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और चोरी का मोबाइल बरामद किया गया है।घटना के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में कार्यवाही को अंजाम दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देश पर थाना चौबिया पुलिस द्वारा 08 जुलाई को क्षेत्र के कटैया पुल पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति चौपला की ओर से आते दिखाई दिए।पुलिस द्वारा उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए मोटरसाइकिल मोड़कर बीना रोड की ओर भागने का प्रयास किया। तत्काल स्थिति की जानकारी द्वितीय मोबाइल को दी गई। कुछ ही दूरी पर जब दोनों तरफ से पुलिस ने उन्हें घेर लिया, तो आरोपियों ने एक बार फिर पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें एक गोली कुलदीप के दाहिने पैर में लगी और वह घायल हो गया।घायल अभियुक्त को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी लवकुश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

बरामदगी और चोरी का खुलासा

पकड़े गए अभियुक्त कुलदीप की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस और एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में कुलदीप ने स्वीकार किया कि उक्त मोबाइल उसने अपने साथी लवकुश के साथ मिलकर बीना बाजार स्थित सृष्टि बर्तन भंडार से चोरी किया था।इस चोरी के संबंध में वादी अवधेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ग्राम बीना, थाना चौबिया द्वारा दी गई तहरीर पर मु0अ0सं0 114/2025 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

कुलदीप एक शातिर अपराधी है, जो थाना करहल, जनपद मैनपुरी से घोषित हिस्ट्रीशीटर है। उस पर लूट, चोरी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट और SC/ST एक्ट सहित कुल 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज प्रमुख मुकदमों में शामिल हैं:मु0अ0सं0-93/16 धारा-394/411/413 भादवि (थाना कुर्रा, मैनपुरी)मु0अ0सं0-138/16 धारा-420, 467, 468, 471 भादवि (थाना बरनाहाल)मु0अ0सं0-186/23 गैंगस्टर एक्ट (थाना करहल)मु0अ0सं0-384/24 आर्म्स एक्ट व BNS की धाराएं (थाना बेवर)अन्य कई गंभीर धाराएं व मामले दर्ज हैं।पुलिस टीमइस पूरे ऑपरेशन को थाना चौबिया के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक श्री विपिन मलिक के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।गिरफ्तारी, मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में थाना चौबिया में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

(रिपोर्ट : ब्रजेश पोरवाल टाइम्स ऑफ आर्यावर्त संवाददाता, इटावा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *