स्मार्ट मीटर शिकायत शिविर में पहुंचे कम उपभोक्ता, अधीक्षण अभियंता ने प्रचार प्रसार बढ़ाने के निर्देश दिए

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931*

भरथना।विद्युत उपखंड कार्यालय में शुक्रवार को स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए आयोजित शिविर में उपभोक्ताओं की आमद कम रही। दोपहर तक गिने-चुने उपभोक्ता ही अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इस दौरान शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव ने प्रचार-प्रसार बढ़ाने के निर्देश दिए।

स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतों के निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित शिविर में अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव अधिशाषी अभियंता धर्मेंद्र सोनी के साथ शिविर पहुंचे।उपभोक्ताओं की कम उपस्थिति पर उन्होंने अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर समस्याग्रस्त उपभोक्ताओं को शिविर तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कुछ उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनकर उनके जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके अलावा भी कुछ अन्य उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।

शिविर में अवर अभियंता नीरज कुमार, कार्यालय सहायक रितेश राजपूत, विजेंद्र राठौर, जीनस कंपनी के सुपरवाइजर जनवेद यादव, सुनील कुमार, असलम खां सहित अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *