ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
रथ पर विराजेंगे फ़रसाधारी भगवान परशुराम, धूमधाम से निकलेगी विशाल भव्य शोभायात्रा
जगह जगह लगेगे जलपान व स्वल्पाहार स्टाल
कस्बा समेत आधा सैकड़ा से अधिक गांव के अनुयाई होगे शामिल
भरथना।भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कस्बा में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रथ पर सवार फरसाधारी भगवान परशुराम के साथ ध्वजाधारी अश्व एवं भगवान शंकर, राम-लक्ष्मण सहित अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शोभायमान रहेंगी। शोभायात्रा में कस्बा सहित आधा सैकड़ा से अधिक गांवों के अनुयायियों के शामिल होने की संभावना है।
परशुराम सेवा समिति भरथना के अध्यक्ष विपिन बिहारी दुबे ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे कस्बा स्थित नर्मदेश्वर मंदिर से विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा को भव्य बनाने के लिए समिति पदाधिकारियों ने कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के दौरान बालूगंज मार्ग, गिरधारीपुरा, आजाद रोड, मोतीगंज, राजागंज और ओवरब्रिज सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई है।
इस दौरान पवन दुबे, हरियोगेंद्र तिवारी, रामज्ञान, महेश शुक्ला, अशोक तिवारी, बाल गोविंद, दिलीप तिवारी और गोपाल तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
