ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा, परशुराम सेवा समिति औरैया के तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पावन गंगा सेवा संस्थान कानपुर–औरैया के संयोजन में समाजसेवा की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। शिविर का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट, प्रदेश उपाध्यक्ष के.के. चतुर्वेदी एवं जिलाध्यक्ष पंकज अवस्थी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें लगभग आधा सैकड़ा लोगों ने रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे जरूरतमंदों को नया जीवन मिलता है और समाज में सेवा व सहयोग की भावना मजबूत होती है। शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान कर न केवल साहस का परिचय दिया, बल्कि अन्य लोगों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया। आयोजन स्थल पर उत्साह और सेवा भावना का माहौल देखने लायक रहा। कानपुर के हैलट अस्पताल से आई डॉक्टरों की टीम द्वारा रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित तरीके से रक्तदान कराया गया। सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं और समिति द्वारा डॉक्टरों की टीम का स्वागत व सम्मान भी किया गया। इस मौके पर ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी, परशुराम सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष के.के. चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष पंकज अवस्थी, संरक्षक अनिल दीक्षित, हरिओम शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री गोविन्द द्विवेदी, मंडल उपाध्यक्ष गोपाल पाण्डेय, मंडल महामंत्री शनि चतुर्वेदी, जिला महामंत्री इटावा राज तिवारी, व्यापार के जिलाध्यक्ष बबलू बाजपेयी, संवेदना ग्रुप के अध्यक्ष सक्षम सेंगर, संदीप चतुर्वेदी, रजनीकांत त्रिपाठी, अंकित तिवारी, अरुण द्विवेदी, कृष्ण कांत शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा पावन गंगा सेवा संस्थान कानपुर के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, महामंत्री पवन त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष रोहित अवस्थी, महामंत्री शिवम सेंगर, साहिल चौहान, रमाकांत शुक्ला, शनि दुबे, कुणाल राजपूत, विजय दुबे ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। शिविर में एकत्रित रक्त को जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत किया जा सके।
