यातायात सुधार व अतिक्रमण हटाने को लेकर 5 फरवरी को बैठक

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। कस्बा में बढ़ती यातायात समस्याओं और सड़क व  किनारे हो रहे अतिक्रमण को लेकर प्रशासन अब गंभीर हो गया है। इसी क्रम में 5 फरवरी को दोपहर 2 बजे तहसील सभागार  में एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी।

उपजिलाधिकारी काव्या सी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि शासन व उच्चाधिकारियों के निर्देश पर होने वाली इस बैठक में नगर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने, जाम की समस्या से निजात दिलाने तथा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को प्रभावी बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में  कस्बा के व्यापारियों/दुकानदारों समेत संभ्रान्तजनों की शामिल होने की अपील की गई है, साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। इससे समस्याओं के समाधान के लिए ठोस रणनीति तैयार की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *