भव्य कलश यात्रा के साथ लखना काली देवी मंदिर के पास श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा
विकास खंड क्षेत्र के कस्बा लखना के कालिका देवी मुहाल में स्थित काली देवी मंदिर के पास श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कलश यात्रा नगर भ्रमण के साथ सम्पन्न हुआ। कथा में आचार्य पं श्रीराम अवस्थी मुडैना रुपशाह अजीतमल औरैया के द्वारा कथा का श्रवण कराया जाएगा। आज गणेश पूजन के साथ महिलाएं व बालिकाओं ने पीताम्बर वस्त्र धारण करके सिर पर कलश रखकर कथा पंडाल से प्रारंभ होकर समूचे नगर भ्रमण के बाद पंडाल में पहुंचे। इस कलश यात्रा का नगर में जगह जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। वहीं इस कलश यात्रा में संजीव तिवारी,रामू मिश्रा,धर्मेन्द्र दीक्षित,राजेश मिश्रा,दीपक द्विवेदी सहित नगर के तमाम अन्य लोग कथा प्रेमी पुरुष व महिलाएं साथ रही। कथा 3 जनवरी तक चलेगी। वहीं भंडारा 4 जनवरी को होगा। सभी नगर वासियों से कथा का श्रवण करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *