सर्दी से राहत के लिए रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क रैन बसेरा शुरू, पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव (गुल्लू) ने फीता काटकर रैन बसेरा का किया उद्घाटन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: गलनभरी सर्दी से आम जनमानस और यात्रियों को राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद भरथना ने अस्थायी निःशुल्क रैन बसेरा का संचालन शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार के आदेश और जिला प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर कस्बे के रेलवे स्टेशन परिसर में विगत वर्षों की भांति रैन बसेरा का शुभारंभ किया गया।

पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने फीता काटकर रैन बसेरा का उद्घाटन करते हुए बताया कि यहां एक साथ 30 मुसाफिरों के ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। सर्दी से बचाव के लिए ठहरने वालों को साफ-सुथरे रजाई-गद्दे निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। रैन बसेरा की जिम्मेदारी महेन्द्रपाल सिंह को सौंपी गई है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि कड़ाके की ठंड में कोई भी व्यक्ति खुले में रात बिताने को मजबूर न हो, इसके लिए नगर पालिका पूरी तरह सजग है और जरूरत पड़ने पर व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जाएगा।

इससे पूर्व पालिका कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत-सम्मान किया। कार्यक्रम में राजेश यादव पंडा, राजू यादव, सभासद निहालुद्दीन, सुशील पोरवाल, पम्मी यादव, छेदीलाल कश्यप सहित पालिका कर्मी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, पंकज दुबे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *