किशोरी को भगा ले जाने का मामला दर्ज

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: थाना क्षेत्र के एक गाँव में पीड़ित पिता ने चार नामजदों पर उसकी बेटी को बहलाफुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी.

क्षेत्र के गाँव रौरा निवासी किशोरी लाल ने अपने ही गाँव के ओमकार, डौली, मंचल तथा प्रेम नारायण पर आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री 15 नवम्बर की सुबह घर से भरथना बाजार गयी थी जिसकी काफी खोजबीन करते हुए भी उसका कुछ पता नही चल सका था. पुलिस ने उक्त मामले में गुमशुदगी दर्ज की थी जिस पर पीड़ित ने बताया कि गाँव के ही उक्त चार नामजद मेरी पुत्री को भला फुसलाकर भगा ले गये है. साथ ही नामजदों द्वारा मेरे साथ किसी भी अनहोनी की आशंका है. पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *