स्कूल गया किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। क्षेत्र के ग्राम गदालोट निवासी करीब 18 वर्षीय किशोर यश उर्फ देवा सोमवार दोपहर से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी।

गाँव निवासी शिवमंगल सिंह ने थाना पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनका नाती यश पुत्र प्रवीण रोज की तरह सुबह वैवाहा स्थित इंटर कॉलेज के लिए घर से निकला था। सामान्यतः वह दोपहर करीब तीन बजे तक घर लौट आता था, लेकिन सोमवार शाम चार बजे तक घर न परिजनों को चिंता हुई। जब परिजन स्कूल पहुंचे तो पता चला कि किशोर उस दिन स्कूल पहुंचा ही नहीं। इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, मगर कोई पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर परिजनों की तलाश शुरू कर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *