सहालग में बाजार में उमड़ी भीड़, लगा जाम

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

 
भरथना।कस्बे में सहालग के चलते शनिवार को बाजार क्षेत्रों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से खुली दुकानों के साथ ही वाहनों की संख्या बढ़ने लगी, दोपहर तक हालात यह हो गए कि मुख्य मार्गों पर लंबा जाम लग गया। ठंडी मौसम में भी जाम में फंसे लोगों के पसीने छूट गए।
दोपहर में ही बालूगंज, जवाहर रोड, आज़ाद रोड, बजाजा लाइन तिराहा, लाइन पार क्षेत्र के मोतीगंज और राजागंज में वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ने लगी। इसी दौरान कई स्कूल व कॉलेज बसें भी मार्गों पर आ गईं, जिससे भीड़ और बढ़ गई।
दोपहर करीब 2 बजे बजाजा लाइन तिराहा पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया और जाम की स्थिति बन गई। देखते ही देखते बालूगंज, जवाहर रोड, आजाद रोड, मोतीगंज और राजागंज में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जल्दी निकलने की कोशिश में ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक और साइकिल सवारों ने बेतरतीब तरीके से रास्ते निकालने की कोशिश की, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।
मोहल्ला राजागंज स्थित पाली बम्बा पुलिया पर शाम करीब 5 बजे तक दोनों ओर एक-एक किलोमीटर लंबे जाम में वाहन फंसे रहे। जाम में फंसे अधिवक्ता सुबोध यादव, निवासी राजागंज, ने बताया कि वे एक घंटे से जाम में फंसे हैं और अभी तक घर नहीं पहुंच पाए हैं। अन्य कई लोग भी जाम की अव्यवस्था से परेशान दिखे।
जाम देखकर थाना पुलिस के जवान मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारों को धीरे-धीरे आगे बढ़ाने में मशक्कत करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *