दीपावली पर इटावा की जनता को डॉ. रामशंकर कठेरिया का बड़ा तोहफा-रामनगर फ्लाईओवर हुआ शुरू, 73 करोड़ की लागत से बना शानदार सेतु

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931


रामनगर फ्लाईओवर हुआ शुरू, 73 करोड़ की लागत से बना शानदार सेतु

इटावा। दीपावली के अवसर पर इटावा की जनता के लिए बड़ी सौगात लेकर आए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया। उनके अथक प्रयासों से करीब 73 करोड़ की लागत से तैयार रामनगर फ्लाईओवर आखिरकार जनता के लिए खोल दिया गया।

इटावा के विकास की दिशा में यह फ्लाईओवर मील का पत्थर साबित होगा। सांसद रहते हुए डॉ. कठेरिया ने केन्द्र सरकार व रेल मंत्रालय से लगातार मुलाकातें कर परियोजना को मंजूरी दिलाई थी। उनके आग्रह पर ही फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने की हरी झंडी मिली थी।

डॉ. कठेरिया ने स्वयं इस फ्लाईओवर की नींव रखी थी और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि छह महीने के भीतर इसका निर्माण कार्य पूरा कर इसे जनता को समर्पित किया जाए। अब यह सेतु चालू हो जाने से लाइन पार रहने वाली आबादी को आवागमन में भारी राहत मिली है और वर्षों से चली आ रही जाम की समस्या से मुक्ति मिल गई है।

रामनगर फ्लाईओवर से गुजरते हुए लोग डॉ. कठेरिया की पहल को सराहते नहीं थक रहे हैं। हर कोई यही कह रहा है —
“नेता हो तो रामशंकर कठेरिया जैसा, जिसने दीपावली पर इटावा को बड़ा तोहफा दिया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *