बढ़ते हुये सोने चाँदी के भावो को लेकर इब्जा ने जारी की गाइड लाइन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

सर्राफा कारोबारी जमा रकम का ही भाव काटे : इब्जा

इटावा। इंडिया बुलियन एण्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन(इब्जा) इटावा की ओर से सभी ज्वैलर्स और कस्टमर के लिए एक गाइड लाइन जारी की गई है जिसमें मौजूदा समय में सोने और चांदी की मांग और आपूर्ति में भारी अन्तर के कारण इस व्यापार में ज़टिल समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं इन्हीं कारणों को देखते हुए संगठन ने अपने ज्वैलर्स साथियों से आग्रह किया है कि वे अपने ग्राहक से किसी भी आर्डर का एडवांस पेमेंट लेते समय स्पष्ट कर दें कि जिस तारीख़ को आपने जितना भी पेमेंट दिया है उतने पेमेंट का भाव उसी तारीख़ का होगा और फ़ाइनल डिलीवरी के समय जो भी भाव होगा शेष मूल्य उसी भाव का होगा इस समय इन्हीं असामान्य बाजार भाव से उत्पन्न समस्याओं के चलते ग्राहक और ज्वैलर्स के बीच कन्फ्यूजन हो रहा है ज्वैलर्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी राजीव चंदेल ने कहा
भारतीय मानक ब्यूरो के अनुसार सोने की ज्वैलरी को अलग अलग कैरेट के आधार पर भाव तय कर दिए गए हैं जिसके चलते एक आम ग्राहक को सही क़ीमत पूरी पारदर्शिता के साथ आभूषणों वास्तविक कैरेट शुद्धता का भरोसा क़ायम हुआ है तथा ग्राहकों में विश्वास जागृत हुआ है। ग्राहक अपनी ख़रीद जीएसटी बिल के साथ करें और ज्वैलर्स भी अपने ग्राहक से ऑनलाइन पेमेंट रिसीव करते समय उसके बैंक अकाउंट, चालू मोबाइल नंबर पैनकार्ड तथा आधार कार्ड से मिलान करके रिसीव वाउचर पर कस्टमर से सिग्नेचर अवश्य कराएं। इब्जा इमरजेंसी के प्रदेश सह प्रभारी आकाशदीप जैन ने कहा
किसी भी संदिग्ध और अजनबी व्यक्ति से सोने चांदी की खरीदी ना करें किसी भी खरीदी पर दस हजार रुपए से अधिक का पेमेंट ऑनलाइन अथवा चैक से ही पेमेंट करें पेमेंट देते समय ग्राहक से 3 प्रतिशत जीएसटी जो कि सरकार को जाता है ग्राहक से लेकर पारदर्शी बिल दें ये प्रावधान भारत सरकार का है। सभी ज्वैलर्स व्यापारियों को अपने सीसीटीवी कैमरों को चैक करने तथा प्रतिष्ठान में कोई संदिग्ध व्यक्ति नकाबपोश, हेलमेट पहने हुए प्रवेश कर रहा है तो अलर्ट हो जाने की सलाह दी है। बैठक में इब्जा के पदाधिकारी नवीन अग्रवाल सर्राफ, हरीश जौहरी सर्राफ, कपिल वर्मा सर्राफ, सुनील बिलैठिया सर्राफ जितेन्द्र सोनी सर्राफ, आशीष वर्मा, रामनारायण वर्मा आदि ने अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *