ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कस्बा के पाली बंबा यादव नगर मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजनों की मदद से आनन फानन में उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।

देर शाम करीब साढ़े सात बजे कस्बा के मोहल्ला यादव नगर निवासी सोनू पुत्र राकेश सिंह तथा योगेंद्र पुत्र मान सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर पाली बंबा की तरफ जा रहे थे तभी पाली बंबा मार्ग पर मोहल्ला राजगंज में सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं टक्कर लगते ही बाइक सवार बाइक समेत नाले में जा गिरे। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो टक्कर लगने की जोरदार आवाज सुन सभी घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े लेकिन तब तक टक्कर मारने वाला वाहन मौके से जा चुका था।
मौके पर पहुंचे घायलों के परिजनों द्वारा दोनों गंभीर घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।
फोटो – घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़
