ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतहरी में मंगलवार को भगवान वाल्मीकि जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने समाज सुधारक महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को ज्ञान, समानता और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
इस मौके पर ठाकुर नारायण सिंह राजावत, जिला उपाध्यक्ष करणी सेना, पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल राज सिंह, जितेंद्र पाल, कमल ठाकुर, लाल चौहान, विजयपाल भदौरिया और विमल प्रजापति सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान वाल्मीकि के उपदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
