अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद नोएडा की बैठक हुई संपन्न

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931


नोएडा: आज दिनांक 07.10.2025 दिन मंगलवार को जिला नोएडा महानगर कार्यकारिणी की बैठक संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी नोएडा गुड़गांव फरीदाबाद के निज निवास स्थान सी 517 सेक्टर 19 नोएडा में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक का मुख्य उद्देश्य 08 एवं 09 नवंबर 2025 को होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में नोएडा जिले से लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना एवं नोएडा के प्रस्तावों को रखने के सम्बन्ध में रखी गई इस बैठक में सर्व सम्मति से जोपारित प्रस्तावों के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री राज कुमार गुप्ता जी को राष्ट्रीय अधिवेशन में रखने के लिए अधिकृत किया गया (1) रोटी- बेटी का संबंध स्थापित करने के लिए वैश्य समाज के अन्य घटकों में शादी विवाह किया जाए (2) वैश्य समाज द्वारा जो भी गरीब कन्याओं के विवाह सम्मेलन किए जाते हैं उनमें कोशिश यह की जाए कि वह लड़के और लड़कियां वैश्य समाज के ही हो (3) समाज को संगठित कर मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यक्रमों के माध्यम से वैश्य समाज के युवाओं की भागीदारी बढ़ाई जाए एवं समाज के कार्यों को करवाने के लिए वैश्य समाज के युवाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाई जाए (4) समाज के युवाओं को रोजगार दिलवाने के लिए समिति बनाई जाए जो वैश्य समाज के व्यापारियों/उद्योगपतियों से बात कर यह सुनिश्चित करे कि वह वैश्य समाज के लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दें। संस्था को और अच्छी तरह से चलाने के लिए श्री राधा कृष्ण गर्ग जी को जिले का मुख्य संरक्षक बनाया गया एवं नवीन पोरवाल को जिला वरिष्ठ महासचिव के साथ-साथ प्रदेश प्रभारी युवा की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई। अ.भा. वैश्य एकता परिषद (समस्त वैश्य उपवर्गों का केंद्रीय संगठन) की इस बैठक में उपस्थित लोगों का अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र पोरवाल एवं वरिष्ठ महासचिव नवीन पोरवाल ने अंग वस्त्र पहनाकर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, प्रधान महासचिव राज कुमार अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा, फरीदाबाद, गुड़गांव के प्रभारी सुधीर चन्द्र पोरवाल, जि. मुख्य संरक्षक राधा कृष्ण गर्ग, सलाहकार नारायण हरी पोरवाल, कोषाध्यक्ष हर्षल पोरवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहतास गोयल, विधि सलाहकार तरुण गुप्ता, उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, सचिव अरुण पोरवाल, सचिव धर्मवीर बंसल, सचिव सुरेंद्र गर्ग, सह सचिव राजीव पोरवाल, सह सचिव राजेश शाह, पुंजल पुरवार, नरेश कुमार महेश्वरी, राम गोपाल गुप्ता का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया बैठक की समाप्ति पर राज कुमार गुप्ता जी ने सभी का धन्यवाद करते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया और सुधीरचंद चन्द्र पोरवाल ने स्वल्पाहार ग्रहण करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *