होली प्वाइंट एकेडमी में नई जिम्मेदारियों संग सजी इन्वेस्टिचर सेरेमनी

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। होली प्वाइंट एकेडमी के सभागार में शनिवार, 27 सितंबर को इन्वेस्टिचर सेरेमनी बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुई। समारोह में नयी स्टूडेंट गवर्निंग टीम 2025-26 की घोषणा की गई और पूर्व टीम को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद निदेशक डॉ. प्रदीप चंद्र पाण्डेय, अतिथि सुबोध दीक्षित तथा प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

निदेशक डॉ. पाण्डेय ने मंच पर नयी गवर्निंग टीम के सभी सदस्यों — हेड बॉय देवांश, स्पोर्ट्स कैप्टन शुधांशु, चरनजीत, अंशुल, हिमांशु, मिस्वा, ईशान्त, ईशान, उत्कर्ष, विष्णु, रितिका, इफ्फत, अंजलि, खुशी, प्रकृति, मुस्कान, स्नेहा, यशिका और शालू — को शपथ दिलाई और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर जिम्मेदारियों से अवगत कराया।

इसके बाद नयी टीम ने पूर्व टीम — हेड बॉय हर्ष, स्पोर्ट्स कैप्टन प्रियांशु, अर्शिल, दीपांशु, हर्ष, सनत, सक्षम, आकाश, शशांक, वियोम, हेड गर्ल इशिका, जया, अंकिता, जानवी, कृतिका, शिवा, राधा, शिवानी, गरिमा और शिखा — को मंच पर बुलाकर पटका पहनाया और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में निदेशक डॉ. प्रदीप चंद्र पाण्डेय ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, उत्साह और सेवा भावना से कार्य करने का संदेश दिया। वहीं प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन छात्रा श्रेया शर्मा ने किया। इस आयोजन को सफल बनाने में गौरव वर्मा, अरुण मोटवानी, दीपक सिंह चौहान, अनुराग दीक्षित, अनुराधा पाठक, वरुण शाक्य, अनूप कुमार, आनंद तिवारी आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *