ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 विशेष अभियान के तहत खण्ड शिक्षा अधिकारी भरथना श्री सर्वेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में 27 सितंबर 2025 को विद्यालयों की छात्राओं को थाना भ्रमण कराया गया।
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला गुदे तथा कन्धेसी पचार की छात्राओं को थाना भरथना ले जाया गया। इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय दौलतपुर, प्राथमिक विद्यालय रीतौर, प्राथमिक विद्यालय बिरारी एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरारी की छात्राओं को थाना इकदिल का भ्रमण कराया गया।
भ्रमण के दौरान महिला प्रभारी द्वारा छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर, एफआईआर की प्रक्रिया, वायरलेस प्रणाली, टोल फ्री नंबर, गुड टच-बैड टच, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और मिशन शक्ति के अंतर्गत चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक नोडल मिशन शक्ति दीप्ति गुप्ता और सभी एआरपी का विशेष सहयोग रहा।
