ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना : परमपिता परमात्मा एवं श्री पागल बाबा की असीम अनुकम्पा से ॐ श्री पागल बाबा गंगासागर धाम भरथना में विगत वर्षों की भांति इस बार भी श्री नवदुर्गा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मुख्य न्यासी श्यामसुन्दर चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम 21 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ 21 सितम्बर, रविवार को शाम 4 बजे कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद प्रतिदिन शाम 7 बजे पूजन व आरती की ध्वनियां गूंजेंगी। 28 सितम्बर, रविवार को शाम 5 बजे पागल बाबा जन्मोत्सव विशेष रूप से मनाया जाएगा। 30 सितम्बर, मंगलवार को प्रातः 11 बजे 108 कन्याओं का पूजन एवं भोज तथा उसी दिन शाम 7 बजे छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का समापन 2 अक्टूबर, गुरुवार को माँ के नौ रूपों के विसर्जन के साथ होगा।
ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने ईष्ट मित्रों सहित पधारकर इस धार्मिक पर्व की शोभा बढ़ाएं।
