ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
इकदिल18 सितम्बर । श्री खाटू श्यामजी मंदिर इकदिल पर एकादशी के उपलक्ष्य में सप्तम विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे भारी संख्या में सनातन धर्म प्रेमियों ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा खाटू नरेश का जयघोष किया ।

भंडारे का शुभारंभ सहायक अभियंता विद्युत इकदिल राहुल कुमार ने बाबा का पूजन आरती और भोग लगाकर कन्याओं को प्रसाद वितरण कर किया तथा संचालन सेवाश्रम के वरिष्ठ कार्यकर्ता लालजी दुबे ने किया सेवाश्रम जिला उपाध्यक्ष रामदास बाथम और सेवाश्रम जिला मंत्री संजीव दुबे ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और सेवाश्रम लखना नगर अध्यक्ष गिरजेश सारस्वत, बढ़पुरा ब्लॉक उपाध्यक्ष शिव शंकर शाक्य, मनोज तिवारी, गोपाल कश्यप, रजत वर्मा, आदि ने माल्यार्पण कर तथा पूर्व कोषाध्यक्ष शशि त्रिपाठी, निशा गुप्ता, डी बी ए उपाध्यक्ष शशिबाला चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष इकदिल, डिम्पल दुबे सेवाश्रम कोषाध्यक्ष प्राची सक्सेना, नीतू दीक्षित, आशना यादव, शिखा पोरवाल, गीता यादव ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया खाटू श्यामजी के भक्तों की लगन और समर्पण को देखकर मुख्य अतिथि ने आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए खाटू श्यामजी के दिव्य और भव्य मंदिर निर्माण में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया सेवाश्रम प्रमुख और सेवाश्रम नगर अध्यक्ष इटावा ने मुख्य अतिथि को खाटू नरेश का प्रतीक चिन्ह भेंट किया इस अवसर पर धर्मेन्द्र कुमार वर्तन वाले, मनोज दुबे, विकास चौधरी,माया गुप्ता, जूली, सुमन गुप्ता, समेत सैकड़ों खाटू श्यामजी के भक्त उपस्थित रहे भक्तों ने हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा, शीश के दानी की जय, कलियुग के भगवान की जय, तीन बाणधारी की जय,जैसे नारों से जयघोष किया यह जानकारी सेवाश्रम जिला मीडिया प्रभारी ब्रजेश पोरवाल ने दी ।
