ब्रजेश पोरवाल-एडीटर & चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मध्य प्रदेश की पुण्य धरा से (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से) उत्तर प्रदेश में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ एवं ‘8वें राष्ट्रीय पोषण माह’ का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री जी ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले नि-क्षय मित्रों व रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब नीयत साफ हो और नीति स्पष्ट हो तो परिणाम आने में देर नहीं लगती है। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा स से उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले 8 वर्षों के अंदर नारी सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य किए हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिले हैं। प्रयासों का ही परिणाम है कि आज इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी पूरी तरह समाप्त हो चुकी है।
